पीएम मोदी ने कोसी महासेतु का उद्घाटन कर 17 साल का इंतजार खत्म किया।
नमस्कार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोसी महासेतु का उद्घाटन किया। कोसी - मिथिलांचल को जोड़ने वाले इस महासेतु का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे । करीब 84 साल के बाद कोसी और मिथिला के लोगों का सपना साकार हुआ । जिसे बनाने में करीब 17 साल लगे और तब जाकर यह सेतु अब चालू होने के लिए तैयार है । इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि लगभग तीन हजार करोड़ के प्रोजेक्ट से बिहार का रेल नेटवर्क मजबूत होगा। पश्चिम बंगाल , पूर्वी भारत की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। 1887 में, निर्मली और भपटियाही (सरायगढ़) के बीच एक मीटर गेज लिंक बनाया गया था। यह लिंक 1934 में विनाशकारी आपदा की वजह से तबाह हो गया था . इसके बाद कोसी और मिथिलांचल में दूरी बढ़ गई थी . 6 जून 2003 को तत्का लीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कोसी मेगा ब्रिज लाइन परियोजना की आधारशिला रखी थी । जिसके बाद से इस सेतु के चालू होने का इंतजार हो र...