स्मृति ईरानी जी ने बदली अमेठी के गौरीगंज स्टेशन की तस्वीर
नमस्कार
दोस्तों स्मृति ईरानी जी ने 2014 के लोक सभा इलेक्शन में राहुल जी से हारने के बाद उन्होंने 5 साल अमेठी में ही गुजारे और वहां पर काफी काम भी किया। इसका फल उन्हें 2019 के इलेक्शन में मिला और वह 2019 के इलेक्शन में विजय हुई और उन्होंने राहुल गांधी जी को उन्हीं के गढ़ अमेठी में हराया।
उन्होंने पिछले 5 साल से अमेठी की लोकल समस्याओं को उठाती रही और वहां पर उन्होंने काफी काम भी करवाया इसी में से एक काम अमेठी जिले के गौरीगंज स्टेशन का पुनः निर्माण है।
स्मृति ईरानी जी ने अपने ट्विटर एकाउंट से पहले के गौरीगंज रेलवे स्टेशन की तस्वीर साझा की है।
आप दे सकते हैं तस्वीरों में पहले की गौरीगंज रेलवे स्टेशन और आपके स्टेशन में कितना अंतर है।
स्मृति ईरानी जी ने ट्वीट करके पीयूष गोयल जी का शुक्रिया अदा किया। और ट्वीट करते हुए लिखा "वर्षो से जर्जर स्थिति और नागरिक सुविधाओं के अभाव में जूझ रहे अमेठी के गौरीगंज स्टेशन का कायाकल्प करने हेतु पीयूष गोयल जी का हार्दिक धन्यवाद ।"
स्मृति ईरानी जी ने ट्वीट करते हुए स्टेशन पर यात्रियों के लिए वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने,जानकारी प्रणाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लखनऊ के डीआरएम के प्रति भी आभार व्यक्त किया ।
दोस्तों 2019 का लोकसभा इलेक्शन जीतने के बाद स्मृति ईरानी जी अमेठी में काफी सक्रिय नजर आ रही है। वह धार्मिक स्थलों के विकास पर भी चर्चा कर रही हैं और सालों से अटकी हुई अमेठी के रेलवे फ्लाईओवर का बजट भी पास करवा दिया है इसकी जानकारी केशव प्रसाद मौर्या जी ने ट्वीट करके दी ।





Comments
Post a Comment